Tuesday, May 26, 2026
Home Latest चीनी ताइपे ओपन बैडमिंटन : भारत की रिया मुख्य ड्रॉ में

चीनी ताइपे ओपन बैडमिंटन : भारत की रिया मुख्य ड्रॉ में

by Khel Dhaba
0 comment

ताइपे। भारतीय बैडमटन खिलाड़ी रिया मुखर्जी चीनी ताइपे ओपन के क्वालीफाइंग मुकाबले में हांगकांग की चेउंग यग मेई को क्वालीफाइंग दौर में हरा कर मंगलवार को मुख्य ड्रॉ में जगह बनायी।

स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली रिया ने चेउंग को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 9-2१, 2१-16, 23-2१ से हराया।

मुख्य ड्रॉ में 20 साल की रिया का मुकाबला थाईलैंड की सुपनिदा काटेथोंग से होगा। सुपनिदा ने भी क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रा में जगह पी की है।

इस बीच, स्टार शटलर और पूर्व चैंपियन सायना नेहवाल ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। समीर वर्मा और एचएस प्रणय यहां दावेदारी पेश नहीं करेंगे। पूर्व चैंपियन सौरभ वर्मा विश्व टूर सुपर 3०0 टूर्नामेंट में भारतीय अभियान का नेतृत्व करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights