पटना, 25 मार्च। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट के सीजन-1 के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में अगस्त्या स्ट्राइकर्स और कुसुमराज टाइगर्स का विजय अभियानी जा रही है। पहले मैच में अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायगो केयर परफैक्टस को 10 विकेट जबकि दूसरे मैच में कुसुमराज टाइगर्स और महाविद्या योद्धास को 26 रन से पराजित किया।
पहला मैच
बुधवार को लीग के चौथे दिन डायगो केयर परफैक्टस और अगस्त्या स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और डायगो को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डायगो की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। विकेटकीपर बल्लेबाज अभि नारायण ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य प्रकाश ने 10 रन और अभिनव राज ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। अगस्त्या की गेंदबाजी काफी प्रभावी रही। अचित्या दिव्यांश और शौर्य ने 2-2 विकेट चटकाए जबकि हर्षित शर्मा और निखिल को 1-1 सफलता मिली।

111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्या स्ट्राइकर्स की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए शानदार अंदाज में 16.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान अभिनव ने नाबाद 56 रन की बेहतरीन पारी खेली जिसमें उन्होंने 54 गेंदों पर 11 चौके जड़े। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज वेद नारायण ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। अभिनव के शानदार प्रदर्शन के लिए जेपी उपाध्याय ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर:
डायगो केयर परफैक्टस: 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन , अभि नारायण 31, अभिनव राज नाबाद 19, आदित्य प्रकाश 10, अतिरिक्त 26.
अचित्या तेजस दिव्यांश 2/22, शौर्य 2/13, हर्षित शर्मा 1/9, निखिल 1/22
अगस्त्या स्ट्राइकर्स: 16.2 ओवर में बिना विकेट पर 112 रन, अभिनव नाबाद 56, वेद नारायण नाबाद 26, अतिरिक्त 30.
दूसरा मैच
टॉस जीतकर महाविद्या योद्धास ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसुमराज टाइगर्स ने निर्धारित 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यश राज ने 37 रन, कप्तान ऋषभ ने 36 रन और वेदांत वरुण ने 26 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौर्या ने 13 रन जोड़े, जबकि टीम को 29 अतिरिक्त रन भी मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाविद्या योद्धास की टीम निर्धारित ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। कप्तान शशांक शेखर ने 41 रन की पारी खेली, जबकि भागर्व ने नाबाद 26 और प्रणव शाश्वत ने 25 रन बनाए। इसके बावजूद टीम 18 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और मुकाबला 26 रन से हार गई। मुनिश कुमार ने यश राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर:
कुसुमराज टाइगर्स: 18 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन (यश राज 37, ऋषभ 36, वेदांत वरुण 26, मौर्या 13, अतिरिक्त 29)
कान्हा 1/8, वंश कुमार 1/19, शशांक शेखर 1/24
महाविद्या योद्धास: 18 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन (शशांक शेखर 41, भागर्व नाबाद 26, प्रणव शाश्वत 25, अतिरिक्त 31)
कुमार दर्श 1/15, प्रखर गिरी 1/18