Sunday, April 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग में शतक पर शतक

बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग में शतक पर शतक

जेवियर्स और महाविद्या ग्लोबल स्कूल जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 मार्च। विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर चल रही बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल और बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल ने शानदार जीत दर्ज की। जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ने डोनी पोलो पब्लिक स्कूल को 45 और बिरला ओपन माइंड्स प्री स्कूल ने महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल को 79 रन से हराया। जेवियर्स स्कूल की ओर मिहिर आनंद (नाबाद 133) और बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल (नाबाद 134) की मोहित आशीष ने शतकीय पारी खेली। डोनी पोलो स्कूल की ओर से अनुराग राणा ने 173 रन की पारी खेली जो बेकार चली गई।

जेवियर्स बनाम डोनी पोलो: हाई-स्कोरिंग मुकाबला

जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट पर 270 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मिहिर आनंद ने नाबाद 133 रन की शानदार पारी खेली, जबकि करण वीर ने 70 रन और वसीम ने नाबाद 23 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डोनी पोलो पब्लिक स्कूल की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 225 रन ही बना सकी। अनुराग राणा ने 173 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

गेंदबाजी में जेवियर्स के लिए कुमार वैभव (4/14) और अली अहमद (4/47) ने शानदार प्रदर्शन किया।

संक्षिप्त स्कोर

जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल: 270/5 (25 ओवर), मिहिर आनंद नाबाद 133, करण वीर 70, पीयूष भारती 14, वसीम नाबाद 23, ईशांत मिश्रा 4/26

डोनी पोलो पब्लिक स्कूल: 225/9 (25 ओवर), अनुराग राणा 173, मानव नाबाद 14, हर्षवर्धन चौधरी 10, अतिरिक्त 13,
कुमार वैभव 4/14, अली अहमद 4/47

बिरला बनाम महाविद्या: मोहित आशीष का जलवा

दूसरे मुकाबले में बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाए। मोहित आशीष ने नाबाद 134 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि आशीष ने 33 रन का अहम योगदान दिया।

जवाब में महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल 25 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। आयुष राजराह ने 44 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
गेंदबाजी में बिरला के लिए सौरव प्रताप राणा (3/29) और रियान सैनी (1/28) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

संक्षिप्त स्कोर
बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल: 224/4 (25 ओवर), मोहित आशीष नाबाद 134, आशीष 33, रुद्रांश रॉय 1/18, कुमार हार्दिक 1/15, अस्तित्व चंद्रा 1/28

महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल: 145/9 (25 ओवर), आयुष राजराह 44, आदित्य वैभव 24, ज्ञानजय रंजन 20, सौरव प्रताप राणा 3/29, रियान सैनी 1/28

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights