Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट सीएबी Sunny Memorial Under-14 Cricket के फाइनल में

सीएबी Sunny Memorial Under-14 Cricket के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने सन्नी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा लिया है। पहले सेमीफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार रेड को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के आदित्य को सीएबी के कोच मुकेश ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में टॉस सीएबी ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीएबी रेड ने 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन बनाये। जवाब में सीएबी ने 8.4 ओवर में बिना विकेट खोए 83 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर
सीएबी रेड : 21 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट साहिल 27 रन, रोहित 12 रन, हर्ष 8 रन, अतिरिक्त 17 रन, आदित्य 3/9, सर्वजीत 2/4, कृष 2/25, आयुष 1/21, गौतम 1/9, रन आउट-1
सीएबी : 8.4 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट रौनक 23 रन, माधव 27 रन, अतिरिक्त 33 रन,

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.