Sunday, June 7, 2026
Home Slider ब्राजील व कोलंबिया विश्व कप क्वालीफायर्स में जीते

ब्राजील व कोलंबिया विश्व कप क्वालीफायर्स में जीते

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। ब्राजील और कोलंबिया ने विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर के पहले दौर में कमजोर प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत के साथ आगाज किया।

ब्राजील ने बारिश के बीच यहां बोलिविया को 5-0 से हराया जबकि कोलंबिया ने बारांकिला में खेले गए मैच में वेनेजुएला पर 3-0 से जीत दर्ज की।

पहले दौर के बाद ब्राजील, कोलंबिया, उरूग्वे और अर्जेंटीना के पूरे तीन अंक है जबकि पेरू और पराग्वे को एक-एक अंक मिला है। इक्वाडोर, चिली, वेनेजुएला और बोलिविया का खाता नहीं खुला है।

दूसरे दौर के मैच मंगलवार को खेले जायेंगे जिनमें पेरू का सामना ब्राजील से, बोलिविया का अर्जेंटीना से, चिली का कोलंबिया से, इक्वाडोर का उरूग्वे और वेनेजुएला का पराग्वे से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.