Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयबॉक्सिंग मुक्केबाजी : चेन्नई के साबरी को पहला डब्ल्यूबीसी भारत खिताब

मुक्केबाजी : चेन्नई के साबरी को पहला डब्ल्यूबीसी भारत खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

हैदराबाद। चेन्नई के साबरी जे ने चंडीगढ़ के आकाशदीप सिंह को आठ दौर के मुकाबले में पराजित करके विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) भारत का पहला वेल्टरवेट खिताब जीता।

साबरी ने यहां गच्चिबावली स्टेडियम में सोमवार की रात को 76-76, 79-73 और 79-73 से जीत दर्ज की।

डब्ल्यूबीसी एशिया रजत लाइटवेट खिताब के मुकाबले में कार्तिक सतीश कुमार ने आठ दौर में इंडोनिशया के हीरो टिटो को सर्वसम्मत फैसले से 80-72, 79-73 और 79-73 से हराया।

साबरी पहला भारतीय खिताब जीत चुके हैं और उन्हें अब भारत के अन्य रैंकिंग वाले मुक्केबाजों के खिलाफ नियमित अंतराल में इसका बचाव करना होगा।

इस 24 वर्षीय मुक्केबाज ने पिछले मुकाबलों में चार में जीत दर्ज की थी जबकि एक मुकाबले में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। उन्होंने पिछले साल जनवरी में पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण किया था। आकाशदीप पिछले तीन वर्षों में आठ जीत और एक हार के रिकार्ड के साथ इस मुकाबले में उतरे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.