Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur Under-19 Cricket League में बब्लू इलेवन क्रिकेट एकेडमी विजयी

Muzffarpur Under-19 Cricket League में बब्लू इलेवन क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Muzaffarpur Under-19 Cricket League

मुजफ्फरपुर। स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में चल रही मुजफ्फरपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में बब्लू इलेवन क्रिकेट एकेडमी (येलो) ने चैंपियंस ब्लू को छह विकेट से हरा कर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

चैंपियंस ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाये। अंकित ने 25, निखिल ने 19 एवं रोहित जायसवाल ने 11 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

बब्लू इलेवन क्रिकेट एकेडमी येलो की तरफ से शुभम ने तीन, दिवाकर ने दो ,आकाश ने एक आशुतोष पांडे ने एक एवं मनीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी बब्लू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत के लिए 88 रन बना लिये जिसमें दिवाकर झा ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। वहीं आशुतोष पांडे ने 22 रन बनाए।

चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रोहित ने 2, आदित्य ने 1 एवं विक्की ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज के मैन ऑफ द मैच बब्लू इलेवन क्रिकेट एकेडमी येलो के दिवाकर झा को दिया गया। आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवं रवि कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव मौजूद थे।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.