Monday, June 15, 2026
Home बिहारअन्य बिहार की खुशबू कुमारी भारतीय हैंडबॉल टीम में

बिहार की खुशबू कुमारी भारतीय हैंडबॉल टीम में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में आगामी 21 से 30 अगस्त तक आयोजित होने जा रही आठवीं एशियन वूमेन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में बिहार की खुशबू कुमारी का चयन किया गया है।
उपर्युक्त जानकारी बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव द्वारा प्रेषित पत्र के आलोक में दी। उन्होंने कहा कि पिछले 30 जुलाई से 20 अगस्त तक सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में लगे प्रशिक्षण में बिहार की दो खिलाड़ी खुशबू व अनिशा कुमारी को शामिल किया गया था, लेकिन सिर्फ खुशबू कुमारी का चयन भारतीय टीम में किया गया है। खुशबू के चयन पर बिहार हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.