Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट National Ball Badminton के दोनों वर्गों में जीता बिहार

National Ball Badminton के दोनों वर्गों में जीता बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मैंगलोर ( कर्नाटक ) में खेली जा रही 67वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के ” पूल ए ” के महत्वपूर्ण लीग मैच में बिहार ने राजस्थान को 35-32,35-29 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया।

इस मैच में बिहार की ओर से कप्तान संगीता कुमारी,प्रिया सिंह,पूनम कुमारी,युक्ता रानी,सोनाली घोष ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि पुरूष वर्ग के “पूल सी” के पहले लीग मैच में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 35-8,35-14 से एवं दूसरे मैच में बिहार ने गुजरात को 35-18,35-11 से पराजित किया। पुरूष वर्ग के मैंच में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन,बादल कुमार,राहुल कुमार,राजू कुमार,सुमित कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.