Thursday, June 18, 2026
Home राष्ट्रीय BIHAR WOMEN ASIAN CHAMPIONS TROPHY HOCKEY की ट्रॉफी यात्रा पावावुरी में

BIHAR WOMEN ASIAN CHAMPIONS TROPHY HOCKEY की ट्रॉफी यात्रा पावावुरी में

by Khel Dhaba
0 comment

पावापुरी (नालंदा), 10 नवंबर। जिला खेल पदाधिकारी, नालन्दा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, गिरियक एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी  के सफल आयोजन हेतु पावापुरी जल मंदिर, पावापुरी, नालंदा में अवस्थित ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।

विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में राजकीय खेल अकादमी-सह-खेल परिसर, राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक  निर्धारित है। इस प्रतियोगिता में कुल  6 देशों के टीम यथा भारत, चीन, मलेशिया, जापान ,दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रहीं हैं।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आमजनों के बीच  व्यापक रूप से जागरूकता फैलाई गई।

 हॉकी राजगीर 2024 ऐप के माध्यम से  एशियन महिला हॉकी मैच की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

 एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष, साफ सफाई, आवासन,खानपान व्यवस्था ,परिवहन, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था , प्रचार प्रसार , पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित मीडिया ,भारी संख्या में महिला/ पुरुष दर्शन गण आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.