25 C
Patna
Friday, March 29, 2024

चीफ सेलेक्टर के बिना साइन के घोषित हुई बिहार अंडर-19 मेंस टीम

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले वीनू मांकड़ ट्रॅाफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान कुमार श्रेय को सौंपी गई है जबकि मधुबनी के आयुष आनंद उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में यशस्वी शुक्ला और हर्षित आनंद का चयन किया गया है। कुल 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस लिस्ट पर चीफ सेलेक्टर का साइन नहीं हैं। दूसरे मेंबर का साइन है या नहीं है यह पता नहीं चल पा रहा है। बस एक सदस्य कुंदन कुमार का साइन है यह सही से पता चल रहा है।

टीम इस प्रकार है-
कुमार श्रेय (जहानाबाद, कप्तान)
आदित्य राज (नालंदा)
आयुष आनंद (मधुबनी, उपकप्तान)
शिवम कुमार (वैशाली)
बादल कनौजिया (पूर्वी चंपारण)
यशस्वी शुक्ला (पटना,विकेटकीपर)
अभिराज दत्त (बेगूसराय)
अनूप कुमार (सारण)
मो कैफ (मुजफ्फरपुर)
पवन कुमार राय (सीवान)
मो इजहार (सुपौल)
रिषभ भारद्वाज (पटना)
हर्षित (सारण)
अरमान आलम (शिवहर)
आनंद प्रताप सिंह (शेखपुरा)
हर्षित आनंद (विकेटकीपर)
आदित्य शिवम (पटना)
सपोर्टिंग स्टॉफ
हेड कोच-अशोक कुमार
सहायक कोच-राजेश कुमार दूबे
फीजियो-सौरभ कुमार
ट्रेनर-अभिषेक आनंद

बिहार टीम के कार्यक्रम
वीनू मांकड़ ट्रॉफी
आयोजन स्थल : कोलकाता
पूल बी : बिहार, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक,सौराष्ट्र, पुडुचेरी, मिजोरम।
7 अक्टूबर : बिहार बनाम पुडुचेरी
8अक्टूबर : बिहार बनाम आंध्रप्रदेश
10 अक्टूबर : बिहार बनाम मिजोरम
12 अक्टूबर : बिहार बनाम सौराष्ट्र
14 अक्टूबर : बिहार बनाम कर्नाटक

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights