36 C
Patna
Thursday, April 18, 2024

वीमेंस अंडर-19 टी20 क्रिकेट में बिहार जीता, चमकीं हर्षिता, याशिता और निष्ठा

पटना। कप्तान हर्षिता भारद्वाज (नाबाद 56 रन) और याशिता सिंह (36 रन) की बेहतरीन बैटिंग के बाद कुमारी निष्ठा (2 विकेट एक रन आउट) की अगुआई में गेंदबाजों द्वारा की गई सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर बिहार ने वीमेंस अंडर-19टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में हिमाचल प्रदेश को 68 रन से हराया। बिहार अपना पहला मैच हार गया था।

चेन्नई के आईएसएल गुरुनानक कॉलेज पर खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाये। जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट विकेट पर 90 रन ही बना सकी।

टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ओपनिंग करने आई श्रुति गुप्ता मात्र 3 रन बना कर पवेलियन लौट गई। इसके बाद सलामी बैटर कुमारी निष्ठा ने याशिता सिंह का पूरा साथ दिया। दोनों के बीच 52 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। जब टीम का स्कोर 60 रन था तो याशिता के रूप में बिहार को दूसरा झटका लगा। याशिता सिंह ने तेज खेलते हुए 15 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 36 रन बनाये। इसी स्कोर पर बिहार को तीसरा झटका कुमारी निष्ठा के रूप में लगा। कुमारी निष्ठा 20 गेंद में 1 चौका की मदद से 14 रन बनाये।

इसके बाद कप्तान हर्षिता भारद्वाज और उपकप्तान आर्या सेठ ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया और 32 रनों की साझेदारी की। आर्या सेठ 22 गेंद में 13 रन बना कर आउट हुईं।

इसके बाद के बैटरों वैदही यादव, अंशिका राज रुपा कुमारी ने कप्तान हर्षिता भारद्वाज को थोड़ा-थोड़ा साथ दिया और हर्षिता ने कप्तानी पारी खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में बिहार का स्कोर 7 विकेट पर 158 रन पहुंचा दिया।
हर्षिता भारद्वाज ने 41 गेंदों में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 56 रन बनाये।

रुपा कुमारी ने 9 गेंद में नाबाद 9 रन की पारी खेली। वैदही यादव ने 5, अंशिका राज ने 3 रन बनाये।
हिमाचल प्रदेश की ओर से अनहिता डी सिंह ने 30 रन देकर तीन, साक्षी एस ठाकुर ने 45 रन देकर 1,अंशिता एम संदल ने 19 रन देकर 1, तवीश के वाला ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम बिहार की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 90 रन बना सकी। हिमाचल प्रदेश की ओर से देवांशी आर वर्मा ने 19,साक्षी एस ठाकुर ने नाबाद 24 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 17 रन बने।

बिहार की ओर से कुमारी निष्ठा ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाये। खुशी गुप्ता ने 5 रन देकर 1 विकेट चखकाये। बिहार के खिलाड़ियों का क्षेत्ररक्षण भी काफी अच्छा रहा। चार खिलाड़ियों को रन आउट किया। रन आउट कप्तान हर्षिता, अंशिका राज, कुमारी निष्ठा और रुपा कुमारी द्वारा किया गया। बिहार का अगला मैच चार अक्टूबर को नागालैंड के खिलाफ खेलेगा।

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights