Saturday, June 13, 2026
Home Slider बिहार : स्टेट पैनल हॉकी अंपायर राजीव कुमार नहीं रहे

बिहार : स्टेट पैनल हॉकी अंपायर राजीव कुमार नहीं रहे

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। बिहार स्टेट पैनल हॉकी अंपायर रह चुके मुजफ्फरपुर के चक्कर रोड निवासी राजीव कुमार का निधन सोमवार को पुणे में हार्ट अटैक से हो गया। वे 55 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन से मुजफ्फरपुर हॉकी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
अंपायर राजीव कुमार के काफी करीबी रह चुके मुजफ्फरपुर एक लव्य हॉकी सेंटर के कोच मनोज कुमार ने बताया कि उनके निधन से मुजफ्फरपुर हॉकी जगत को काफी छति हुई है। स्व. कुमार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, बिहार एनसीसी और मुजफ्फरपुर जिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। एलएस कॉलेज के छात्र रहे स्व. कुमार मुजफ्फरपुर रेडर्स क्लब से डिफेंड खेलते थे।
उनके निधन पर बिहार हॉकी कोच मनोज कुमार, मुजफ्फरपुर के पूर्व हॉकी खिलाड़ी सैयद निसार अहमद कादिरी, अमरेन्द्र कुमार, चंदन किशोर, मुकतेश बोहरा, सुनील कुमार, प्रेम रंजन,आशुतोष कुमार, पीएन मेहता हॉकी एकेडमी निदेशक अनिल कुमार सिन्हा आदि ने शोक व्यक्त किया।
खेलढाबा.कॉम परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.