Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY में बिहार की हार से शुरुआत

WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY में बिहार की हार से शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट WOMENS UNDER 19 ONE DAY TROPHY के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में असम ने बिहार को सात विकेट से हराया।

आंध्रप्रदेश के विजयनगरम के विज्जी स्टेडियम Vizzy Stadium में खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 33.4 ओवर में 118 रन बनाये। जवाब में असम की टीम 28 ओवर में 3 विकेट पर 120 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस बिहार के कप्तान याशिता सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत वैदही यादव और ममता कुमारी पटेल ने किया। दोनों के बीच 71 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी हुई। वैदही यादव के रूप में बिहार को पहला झटका और इसके बाद कुछ-कुछ अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। वैदही यादव ने 42 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 30 रन बनाये। वैदही के आउट होने के बाद कप्तान याशिता सिंह आईं पर बिना खाता खोले रन आउट हुईं। अनन्या तिवारी भी ममता का साथ नहीं दे पाईं और मात्र 1 रन बना कर पवेलियन लौटी। ममता कुमारी पटेल के रूप में बिहार को चौथा झटका। ममता 24 रन बना कर आउट हुईं। इसके बाद सिमरन कुमार और गीतांजलि रानी ने कुछ स्कोर किया और किसी तरह बिहार का स्कोर 33.4 ओवर में 118 रन पहुंचा। इसमें सबसे बड़ा योगदान अतिरिक्त का भी रहा। अतिरिक्त के सहारे 32 रन बने। सिमरन कुमारी ने 11 और गीतांजलि रानी ने नाबाद 14 रन की पारी खेली।

असम की ओर से लखीप्रिया चेतिया ने 14 रन देकर 3, काकु वर्मन ने 14 रन देकर 2, स्नेहा सिन्हा ने 3 रन देकर दो विकेट चटकाये। तीन प्लेयर रन आउट हुईं।

119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की शुरुआत भी ठीक नहीं रही। पहला विकेट 1 रन पर गिर गया। इसके बाद अमोन्तिका मुंडा ने नाबाद 83 रन की पारी खेल कर अकेले दम पर जीत दिला दी। असम ने 28 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन बनाये। असम की ओर से स्नेहा सिन्हा ने 10 रन बनाये। बिहार की ओर से हर्षिता मिश्रा ने 19 रन देकर 1, खुशी गुप्ता ने 21 रन देकर 1 और सागरिका कुमारी ने 17 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
बिहार : 33.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन, वैदही यादव 30 रन, ममत कुमारी पटेल 24,याशिता सिंह 0,अनन्या तिवारी 1,सिमरन कुमारी 11, गीतांजलि रानी नाबाद 14,बेबी रोजी 6,खुशी गुप्ता 0, रिशु 0, सगारिका कुमारी 0, हर्षिता मिश्रा 0 अतिरिक्त 32 लखीप्रिया चेतिया 3/14, काकु वर्मन 2/14, स्नेहा सिन्हा 2/3

असम : 28 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन, अमोन्तिका मुंडा नाबाद 83, स्नेहा सिन्हा 10, नेहा चंदा नाबाद 7, हर्षिता मिश्रऽ 1/19, खुशी गुप्ता 1/21, सागरिका कुमारी 1/17

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.