Thursday, June 11, 2026
Home Slider Bihar : सरकार और खेल संघ मिलकर काम करेंगे : कुमार विजय

Bihar : सरकार और खेल संघ मिलकर काम करेंगे : कुमार विजय

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के खेलमंत्री ने राज्य खेल संघ के क्षेत्र मेें राष्टï्रीय स्तर पर शीर्ष पायदान पर स्थापित करने के लिए प्रत्येक कार्य में सहयोग देने का आश्वासन बिहार राज्य कबड्डïी संघ के सचिव कुमार विजय के नेतृत्व में आये एक शिष्टïमंडल को दिया।

यह जानकारी खेलमंत्री प्रमोद कुमार सिंह से मिलने के बाद बिहार राज्य कबड्डïी संघ के सचिव ने दी। उन्होंने कहा कि खेलमंत्री ने राज्य में खेल व खिलाडिय़ों के हित में कार्य करने वाले खेल संघ को सभी प्रकार की मदद की जायेगी।

खेलमंत्री ने राज्य के प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने के लिए साई के तर्ज पर प्रत्येक खेल का एक विशेष एक्सलेंट प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का भी आश्वासन दिया। राज्य में खेल प्रशिक्षकों की कमी है। इसलिए योग्य खेल प्रशिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति की जायेगी। खेलमंत्री ने शिष्टï मंडल को आश्वस्त किया कि हम खेल प्रशिक्षक को प्रशासनिक पद पर बैठाने की व्यवस्था को समाप्त करेंगे। वर्तमान समय में जिला खेल पदाधिकारी के पद पर कार्यरत सभी कोच हैं।

विजय ने कहा कि खेलमंत्री ने आश्वस्त किया है कि राज्य में खेलों की आधारभूत संरचना की कमी है। इसके लिए हम सर्वप्रथम पूर्व से घोषित राजगीर स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का कार्य पूरा करायेंगे। सभी प्रमंडल मुख्यालय में एक बड़ा अंतरराष्टï्रीय स्तर का मल्टी स्पोट्र्स काम्पलेक्स का निर्माण कराने का कार्य करेंगे। बगैर सही खेल आधारभूत संरक्षण के कोई भी खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि खेलमंत्री पाटलिपुत्र स्पोट़्र्स काम्पलेक्स के बगल में रिक्त पड़ी जमीन पर 1000 क्षमता का खेल छात्रावास एवं एक बड़ा इंडोर हॉल के निर्माण का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। शिष्टï मंडल को खेलमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य में कार्यरत खेल संघों को बंद पड़े अनुदान देने की शीर्घ व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के प्रधान सचिव रवि परमार, निदेशक डा. संजय सिन्हा की मौजूदगी में खेलमंत्री ने खेल संघों के शिष्टï मंडल को आश्वस्त किया कि वे सरकार व संघ के साथ कार्य करने की संस्कृति को मजबूत करेंगे। शिष्टïमंडल में बिहार जूडो संघ के सचिव राम उदय सिंह, साइकिल संघ के सचिव डा. कौशल किशोर सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.