Wednesday, June 10, 2026
Home Slider बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपचुनाव के कार्यक्रम घोषित

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपचुनाव के कार्यक्रम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी हेमचंद सिरोही के हस्ताक्षर जारी यह कार्यक्रम वेबसाइट biharcricketassociations.com पर डाल दी गई है।

बिहार क्रिकेट संघ के उप चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी

गौरतलब है कि आगामी 5 अगस्त को होने वाले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उप चुनाव में संघ के तीन पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। इस मतदान के लिए मतदाता सूची जारी कर दी गई है जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है।


यह है उपचुनाव के कार्यक्रम
24 जुलाई : फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन
25 से 27 जुलाई तक : चुनाव लड़ने स्वयं या अपने प्रतिनिधि के जरिए नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं
27 जुलाई को ही नामांकन करने वाले व्यक्तियों के नाम प्रकाशित किये जायेंगे।
28 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
29 जुलाई को नामांकन वापसी की तारीख है।
29 जुलाई को ही चुनाव लड़ने वालों लोगों का फाइनल लिस्ट का प्रकाशन
पांच अगस्त : सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान।
5 अगस्त को ही मतगणना और फाइनल रिजल्ट की घोषणा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.