32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

बिहार क्रिकेट : ए लेवल कोच का ट्रेनिंग कैंप राजगीर में 19 अगस्त से

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा ए लेवल कोच के लिए पहले बैच का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में 19 अगस्त से प्रारम्भ हो रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर दो बैचों में संपन्न होना है। दूसरे बैच के लिए एनसीए द्वारा तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है।

इस शिविर में एनसीए के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के द्वारा बिहार के पूर्व वरीय क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया जायेगा। इस शिविर में एनसीए के विशेषज्ञ प्रशिक्षक दिनेश नानावती , वी. वेंकट राम और डा. अतुल गायकवाड सभी प्रतिभागीयों को प्रशिक्षण देंगे।

यह प्रशिक्षण शिविर 19 अगस्त से 26 अगस्त तक होटल गार्गी गौतम विहार, राजगीर, नालंदा में आयोजित है। जिसका परिणाम एनसीए के द्वारा बाद में प्रकाशित किया जायेगा। सभी प्रतिभागियों को 18 अगस्त को प्रशिक्षण स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है-जिन प्रतिभागीयों को पहले बैच में भाग लेना है, उनके नाम निम्न है :
1. अशोक कुमार पाहुजा, 2. अनंत प्रकाश, 3. संजय कुमार, 4. पंकज कुमार मिश्रा, 5.आशीष कुमार सिन्हा, 6. प्रभात कुमार , 7. तरिकुर रहमान, 8. जिशानुल यकीन, 9. विष्णु शंकर, 10. अमित कुमार 11. मनीष ओझा, 12. राकेश कुमार, 13. धीरज कुमार, 14.मनोज कुमार (पटना), 15. अजय कुमार , 16. आशीष कुमार पटेल, 17. कुमार उत्तम, 18. साकिब आलम, 19. हर्ष वर्धन कुमार, 20. कर्मवीर कुमार 21. महादेव कुमार , 22. राजेश कुमार दुबे , 23. मनोज कुमार (मोतिहारी), 24. शिल्पी सेन (महिला), 25. दीपक कुमार 26. विनय कुमार , 27. निखिल आनंद, 28. सुमित कुमार, 29. शिखा सोनिया (महिला) 30. लवली राज (महिला)।

दूसरे मैच में जिन प्रतिभागियों को भाग लेना है उनके नाम निम्न हैं-
रोहित मेहता (मुजफ्फरपुर), दिनेश कुमार (मुजफ्फरपुर), मनीष प्रकाश (समस्तीपुर), आदित्य आयुष्मान (समस्तीपुर), रविशंकर कुमार (औरंगाबाद), नवीन शर्मा (भागलपुर), मनोज कनौजिया (पूर्वी चंपारण), चंदन सिंह (वैशाली), सौरभ सिंह (सीवान), दुर्गेश सिंह (गोपालगंज), ओम प्रकाश (अरवल), सौरभ श्रवन (जहानबाद), महेश दत्त (बेगूसराय), उमेश कुमार (भोजपुर), संजय कुमार (कैमूर), कुणाल चौधरी (सहरसा), कुंदन कुमार (मुजफ्फरपुर), दीपक कुमारसिंह (सीवान), शशांक शेखर सिंह (पूर्णिया), प्रदीप कुमार सिंह (पटना), रितेश कुमार (नवादा), अजय कुमार (पटना), संजय सिंह (पटना), विजय कुमार महतो (पटना), गुलरेज अख्तर (पटना), रणवीर मेहता (पटना), राजू कुमार राय (पटना), अखिलेश शुक्ला (पटना)।
पढ़ें क्लिक कर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights