Thursday, March 20, 2025
Home Uncategorized ICC U19 Women’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर, नाइजीरिया से हारी न्यूजीलैंड टीम

ICC U19 Women’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर, नाइजीरिया से हारी न्यूजीलैंड टीम

by Khel Dhaba
0 comment

ऐसे भी क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। इसका ताजा उदाहरण है आईसीसी महिला अंडर-19 विश्व कप में नाइजीरिया के हाथों न्यूजीलैंड की हारा। नाइजीरिया ने यह उलटफेर कर सबों को चौंका दिया है। किवी टीम खिताबी दावेदार के रूप में जानी जाती है, लेकिन मात्र 2 रन से मिली यह हार किवी टीम को भारी पड़ सकती है।

टूर्नामेंट के ग्रुप C के मुकाबले में न्यूजीलैंड और नाइजीरिया दोनों का यह दूसरा मुकाबला था। इससे पहले न्यूजीलैंड को जहां अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं नाइजीरिया का मैच बेनतीजा रहा था। इसके कारण दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम था। नाइजीरिया से मुकाबला होने के चलते न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था, लेकिन नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड के भारी पलड़े को दबाते हुए अपनी जीत की शानदार स्क्रिप्ट लिख डाली।

बारिश से प्रभावित यह मैच 13-13 ओवर का खेला गया। नाइजीरिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसने 13 ओवर में 6 विकेट पर 65 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के सामने 66 रन का आसान लक्ष्य था, लेकिन इस स्कोर का पीछा करते हुए उसकी पारी 2 रन पहले ही थम गई। न्यूजीलैंड ने 13 ओवर पूरे खेलकर 6 विकेट पर 63 रन बनाए।

नाइजीरिया से हारने के बाद न्यूजीलैंड के लिए अब अगले राउंड में जाना मुश्किल लग रहा है। हर ग्रुप से 2 ही टीम टूर्नामेंट के अगले राउंड में जाएंगे और उन दो टीमों लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड की अंडर 19 महिला टीम के लिए जाना अब मुश्किल लग रहा है। न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज पर अब एक मुकाबला और खेलना है।

उधर नाइजीरिया की टीम 2 मैचों में 1 जीत और 1 बेनतीजा के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। 2 मैचों के बाद उसके 3 अंक है। इस टीम को अगला मैच साउथ अफ्रीका से खेलना है। अगर नाइजीरिया साउथ अफ्रीका से हार भी जाती है तो भी उसके लिए अगले राउंड में जाने का मौका रहेगा, क्योंकि अगला मैच जीतकर भी न्यूजीलैंड के 2 ही अंक रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights