Thursday, June 11, 2026
Home Slider मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में भारती जूनियर की लगातार दूसरी जीत

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में भारती जूनियर की लगातार दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 21 रनों से हराया।


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती जूनियर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 139 रन बना कर ऑल आउट हो गई। विशाल ने 30, राहुल भारद्वाज ने 20, अभिनव रंजन ने 18, रवि ने 17 और राहुल ने 15 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

क्लासिक क्रिकेट क्लब के रवि, अनमोल, मनीष शाही और आयुष राज ने दो-दो विकेट प्राप्त किए एवं विक्रम और नवनीत ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी जिसमें मनीष ने 29 नवनीत ने 13 अनमोल ने 14 और आयुष ने 12 रन बनाए।

भारती जूनियर के तरफ से कैफ,विशाल और कुणाल ने दो दो विकेट एवं राहुल ने 1 विकेट लेने में सफलता पाई।

आज का मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के ऑल राउंडर परफॉर्मेंस के लिए विशाल कुमार को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त सनी वर्मा एवं रवि कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.