Thursday, June 11, 2026
Home Slider विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर टीम इंडिया बहा रही पसीना, BCCI ने शेयर किया वीडियो

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर टीम इंडिया बहा रही पसीना, BCCI ने शेयर किया वीडियो

by Khel Dhaba
0 comment

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अगले महीने के 18 जून को खेला जाना है। इस मैच के लिए टीमों की घोषणा हो चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला लंदन में खेला जायेगा।

फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई में है। कोहली अभी आइसोलेशन में है जबकि बहुत सारे खिलाड़ी दिन रात पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) ने शेयर किया है जिसमें ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और मयंक अग्रवाल जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

सबसे ज्यादा सैलरी पाने में कोहली से आगे निकले जो रूट, बाबर आजम को मिलती है बस 62 लाख

कप्तान विराट कोहली समेत मुंबई में ही रहने वाले खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। उनके वर्कआउट का इंतजाम उनके होटल रूम में ही कर दिया गया है।

टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। न्यूजीलैंड पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है और वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

विराट कोहली का नया लुक, किसी ने कहा ‘प्रफेसर’ कोई बोला यह बॉबी देओल है

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथम्पटन में खेला जाना है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही इस ऐतिहासिक मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर चुके हैं। भारतीय टीम जिस होटल में रुकी है, वहां के जिम में भी खास इंतजाम किए गए हैं। जिम में रखे गए सारे इक्विपमेंट्स को समय-समय पर सैनेटाइज किया जा रहा है।

हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को बायो बबल में कोविड-19 टेस्ट में कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थगित करना पड़ा था। ऐसे में इंग्लैंड दौरे को लेकर बीसीसीआई कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.