41 C
Patna
Tuesday, April 16, 2024

बजरंग और दहिया को विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक

नूर सुल्तान (कजाखस्तान)। बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को यहां पुरूषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीतकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपना कुल तीसरा पदक हासिल किया जबकि पहली बार प्रतियोगिता में चुनौती पेश कर रहे रवि दहिया ने भी कांसे का तमगा जीता।

बजरंग इस प्रतियोगिता में तीन पदक जीतने वाले वह भारत के पहले पहलवान बन गये हैं। बजरंग ने इससे पहले 2013 में कांस्य और 2018 में रजत पदक जीता था।

बजरंग ने शुक्रवार को कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को 8-7 से हराया। ओचिर अंडर-23 वर्ग में एशियाई चैम्पियन है।

दहिया ने पुरूषों के 57 किग्रा भार वर्ग में अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी ईरान के एशियाई चैंपियन रेजा अत्री नागर्ची को 6-3 से हराया। अपने अभियान में कुछ चोटी के पहलवानों को हराने वाले दहिया सेमीफाइनल में रूस के विश्व चैंपियन पहलवान जौर उगएव से 4-6 से हार गये थे। उन्होंने इससे पहले आर्मेनिया के 61 किग्रा में यूरोपीय चैंपियन आर्सन हारुतुनयान और फिर क्वार्टर फाइनल 2017 के विश्व चैंपियन और विश्व में नंबर तीन युकी तकाहाशी को हराया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights