Saturday, June 13, 2026
Home Slider बैडमिंटन : चोटिल सायना नेहवाल ने विश्व चैम्पियनशिप से नाम वापस लिया

बैडमिंटन : चोटिल सायना नेहवाल ने विश्व चैम्पियनशिप से नाम वापस लिया

by Khel Dhaba
0 comment
Asia Badminton Championship

नईदिल्ली। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सायना नेहवाल अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में पहली बार चोटों के कारण विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेंगी।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने विश्व चैम्पियनशिप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है जबकि आठ बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची। वह ग्रोइन में खिंचाव और घुटने की चोट से जूझ रही है। विश्व चैम्पियनशिप स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर तक खेली जायेगी।

सायना के पति और साथी खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने बताया कि सायना को विश्व चैम्पियनशिप से नाम वापस लेना पड़ा क्योंकि वह ग्रोइन और घुटने की चोट से जूझ रही है। वह समय पर फिट नहीं हो सकेगी।

अक्टूबर में डेनमार्क में थॉमस और उबेर कप में सायना को चोट के कारण बीच से ही बाहर होना पड़ा। फ्रेंच ओपन में भी वह पहले दौर के दूसरे गेम के बाद नहीं खेल सकी।

कश्यप ने कहा कि उसे उबेर कप में ग्रोइन की चोट लगी थी। डेनमार्क में वह ठीक थी लेकिन चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी। फ्रेंच ओपन खेलते समय चोट बढ़ गई और दर्द होने लगा। उम्मीद है कि वह 15 से 15 दिसंबर तक वापसी कर सकेगी।

सायना ने 2006 के बाद से हमेशा विश्व चैम्पियनशिप में भाग लिया है। उसने 2015 में रजत पदक जीता था जब वह फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थी। दो साल बाद ग्लास्गो में उसने कांस्य पदक जीता।

पिछले दो साल से सायना चोटों से जूझ रही है और टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन भी नहीं खेल सकी। विश्व रैंकिंग में अब वह 23वें स्थान पर है।

अपने कैरियर में खुद चोटों से जूझते रहे कश्यप चेन्नई और हैदराबाद में सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिये वापसी करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.