Monday, June 15, 2026
Home Slider बाक्सिंग डे’ टेस्ट में 5 गेंदबाजों को आजमा सकता है ऑस्ट्रेलिया

बाक्सिंग डे’ टेस्ट में 5 गेंदबाजों को आजमा सकता है ऑस्ट्रेलिया

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने बुधवार को कहा उनकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का विकेट पिछले दो ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट मैच के दौरान सपाट बना रहा और उसमें 20 विकेट लेना चुनौती बन रही हालांकि एक महीने पहले यहां खतरनाक पिच के कारण शैफील्ड शील्ड मैच रद्द करना पड़ा था।

इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पेन ने कहा कि फैसला आखिरी क्षणों में पिच को देखने के बाद ही किया जाएगा। लेकिन परिस्थितियों के अनुसार संभावना पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की है और ऐसे में क्वीन्सलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नेसेर को पदार्पण का मौका मिल सकता है।

पेन ने पत्रकारों से कहा, टीम के बारे में कल पता चलेगा। विकेट कैसा होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन हम दोनों परिस्थितियों (पांच गेंदबाजों के साथ खेलने या नहीं खेलने) के लिये तैयार हैं। हमने दिमाग में दो अलग टीमों का खाका तैयार कर रखा है। हम अंतिम फैसला कल करेंगे।

न्यूजीलैंड की टीम में दो बदलाव, बोल्ट की वापसी
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले बाक्सिंग डे टेस्ट के लिये अपनी टीम में दो बदलाव किये हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है जबकि जीत रावल की जगह शीर्ष क्रम में टॉम ब्लंडेल को रखा गया है।

बोल्ट पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे जिसमें उनकी टीम को 296 रन से हार झेलनी पड़ी थी लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 1987 के बाद अपनी टीम के पहले बाक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने के लिये बेताब थे।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसके साथ ही पुष्टि की अमूमन मध्यक्रम में खेलने वाले ब्लंडेल को रावल की जगह टीम में लिया गया है और वह टॉम लैथम के साथ पारी का आगाज करेंगे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.