Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य Asmita Khelo India वीमेंस वुशू लीग का मेरठ में रंगारंग और भव्य शुभारम्भ

Asmita Khelo India वीमेंस वुशू लीग का मेरठ में रंगारंग और भव्य शुभारम्भ

by Khel Dhaba
0 comment

मेरठ, 24 अगस्त। अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन वीमेन वुशु लीग शनिवार को यहां मेरठ के गॉडविन पब्लिक स्कुल में प्रारम्भ हो गई।
उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री सोमेन्द्र सिंह तोमर ने लीग का शुभारम्भ करते हुए खिलाड़ियों की सफलता की कामना की। उन्होंने विभिन्न खेलो के विकास के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सरकार खेलों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों के साथ हर संभव रूप से खड़े है और इसी क्रम में खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दुगुनी कर दी गयी है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया की इस महत्वकांक्षी योजना की भूरी भूरी प्रशंसा की। लीग के इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वुशू खिलाड़ियों के द्वारा वुशू खेल के जबरदस्त प्रदर्शन ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह बाजवा (इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन), सुहेल अहमद सहित, वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी,कई गणमान्य अतिथि, वुशु के तकनीकी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाडी मौजूद थे।

ज्ञातव्य है की इस प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के विभिन्न राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात,मध्यप्रदेश,झारखण्ड और मेजबान उत्तरप्रदेश के तक़रीबन 700 खिलाडी और अधिकारी भाग लें रहें है।

आज उद्घाटन समारोह के अवसर पर वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री जीतेन्द्र सिंह बाजवा नेअपने उदगार व्यक्त करते हुए इस बात की कामना की की पुरे भारत में ग्रास रूट लेवल से आ रहें खिलाड़ियों की इस पौध से देश में वुशु खेल के विकास में काफ़ी सहयोग मिलेगा और यह खेल और इसके खिलाडी सफलता की नयी गाथा लिखेंगे।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता के कुल सीरीज़ में तक़रीबन 62 लाख की इनामी राशि दाँव पर होंगी .मेरठ में आज से प्रारम्भ हुए इस लीग की कुल इनामी राशि अन्य जोनल लीग की तर्ज पर 7 लाख 20 हजार होंगी और शेष राशि नेशनल लीग के लिए होंगी जिसके लिए सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की महिला खिलाडी जोर आजमाइस करेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.