Friday, June 12, 2026
Home Slider चीन में कोविड के बढ़ते मामले के कारण Asian Games स्थगित : चीनी मीडिया

चीन में कोविड के बढ़ते मामले के कारण Asian Games स्थगित : चीनी मीडिया

by Khel Dhaba
0 comment

चीन के शहर हांगजो में इस साल सितंबर में एशियाई खेलों को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन टीवी से मिली खबर के अनुसार चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामले के कारण एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने 19वें एशियाई खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया है। एशियाई खेल ओलंपिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है।

हांगजो में 10 से 25 सितंबर के बीच इस खेल को आयोजित किया जाना था। हांगजो चीन की राजधानी शंघाई से लगभग 175 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी है।

खेलों की आधकारिक वेबसाइट पर बयान में कहा गया है, ‘‘एशियाई ओलंपिक परिषद ने घोषणा की है कि 10 से 25 सितंबर, 2022 तक हांगजो, चीन में होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया जाएगा।’’

यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि चीन अभी कोविड-19 से जूझ रहा है। शंघाई में प्रत्येक दिन रिकॉर्ड संख्या में मामले आ रहे हैं जो कि मेजबान शहर हांगजो से अधिक दूर नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.