Tuesday, June 2, 2026
Home ASIAN GAMES Asian Games Men’s Football : चीन ने भारत को 5-1 से हराया

Asian Games Men’s Football : चीन ने भारत को 5-1 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोऊ, 19 सितंबर। 19वें एशियाई खेलों (19th Asian Games) की पुरुष फुटबॉल स्पर्धा में भारत की शुरुआत हार के साथ हुई। पहले मुकाबले में चीन ने भारत को 5-1 से पराजित किया। भारत को अगले राउंड में पहुंचने के लिए अब बांग्लादेश और म्यांमार के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

चीन ने मैच का पहला गोल 16वें मिनट में किया। यह गोल उसके लिए जाओ टियानयी ने दागा। इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में भारत के लिए राहुल केपी ने पहला गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम का प्रदर्शन निशाराजनक रहा। चीन ने दूसरे हाफ में चार गोल दागे और मैच को अपने नाम कर लिया। 51वें मिनट में बेईजून डाई ने गोल किया। कियांगलॉन्ग टाओ ने 71वें और 74वें मिनट में गोल किया। मैच खत्म होने से ठीक पहले इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में चीन ने पांचवां गोल किया। उसके लिए हाओ फांग ने गोल किया।

चीन की टीम ने मैच आक्रामक शुरुआत की। शुरुआती छह मिनट में उसने ताबड़तोड़ दो हमले किए। भारतीय डिफेंडर ने किसी तरह दोनों मौकों पर गेंद को गोलपोस्ट में नहीं जाने दिया। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 14वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गोल करने का शानदार प्रयास किया। उनका डायरेक्ट शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया। चीन ने 16वें मिनट में 0-0 के डेडलॉक को तोड़ा। कॉर्नर पर उसके खिलाफ जाओ टियानयी ने शानदार गोल किया। भारतीय टीम के गोलकीपर गुरमीत जब तक कुछ कर पाते गेंद गोलपोस्ट में जा चुकी थी।

मैच के 23वें मिनट में भारत के गोलकीपर गुरमीत ने बड़ी गलती की। उन्होंने चीन के खिलाड़ी टैन लॉन्ग को बॉक्स में रोकने का प्रयास किया। रेफरी ने उनके प्रयास को फाउल करार देते हुए चीन को पेनाल्टी दे दी। गुरप्रीत को येलो कार्ड दिखाया गया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने गलती सुधारी और शानदार वापसी की। गुरमीत ने चीन के कप्तान चेंजी झू को पेनाल्टी पर गोल नहीं करने दिया। उन्होंने पेनाल्टी का बचाव किया और भारत को मैच में 0-2 से पिछड़ने से बचा लिया।

हाफटाइम की घोषणा से ठीक पहले भारत ने मैच में वापसी की। इंजरी टाइम में (45+1वें मिनट) में राहुल ने केपी ने शानदार गोल किया। भारतीय टीम 1-1 की बराबरी पर आ गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.