Saturday, June 6, 2026
Home Slider चेल्सी को हरा आर्सेनल ने जीता एफए कप

चेल्सी को हरा आर्सेनल ने जीता एफए कप

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। आर्सेनल ने शनिवार को पियरे एमेरिक ओबामेयांग के दो गोलों की बदौलत चेल्सी को 2-1 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियों के कारण विजेता टीम को ट्रॉफी देने के लिए प्रिंस विलियम वेम्बले स्टेडियम में मौजूद नहीं थे। रिकॉर्ड में सुधार करने वाला 14वां एफए कप खिताब जीतने के बाद आर्सेनल को यूरोपा लीग में जगह मिलेगी जिसमें टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग में आठवें स्थान पर रहने के कारण जगह बनाने में नाकाम रही थी।

चेल्सी को क्रिस्टियन पुलिसिच ने पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी लेकिन ओबामेयांग ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर आर्सेनल को बराबरी दिला दी। ओबामेयांग ने दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर आर्सेनल की जीत सुनिश्चित की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.