गया। बिहार के नामी फुटबॉलर सैयद शकील अहमद का बुधवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। शकील अहमद ने अपने फुटबॉल कैरियर की शुरुआत हरिदास सेमेनरी स्कूल गया और गया इलेक्ट्रिकसिटी बोर्ड की ओर से की। उन्होंने अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में गया जिला का प्रतिनिधित्व किया और बिहार संतोष ट्रॉफी टीम का हिस्सा बने।
उन्होंने कोलकाता के मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से भी खेला। उन्होंने जापान विश्वविद्यालय के खिलाफ खेले गए प्रदर्शनी मैच में इंडिया एकादश का भी प्रतिनिधित्व किया।
उनके निधन पर बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार फुटबॉल ने अपना एक अभिभावक खो दिया। बिहार फुटबॉल में उनके योगदान को नहीं भूला जा सकता है। डा फरसत हुसैन, मोती करीम, खातिब अहमद, राजेंद्र प्रसाद यादव, ज्वाला प्रसाद सिन्हा, रवींद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार समेत पूरा बिहार फुटबॉल जगत उनके निधन से शोकाकुल है।
123
previous post