Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Purnia Challengers League T25 Cricket टूर्नामेंट की सारी तैयारियां पूरी, होगी इनामों की बारिश

Purnia Challengers League T25 Cricket टूर्नामेंट की सारी तैयारियां पूरी, होगी इनामों की बारिश

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी चार जून से आयोजित होने वाली पूर्णिया चैलेंजर्स लीग की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 12 जून को खेला जायेगा।

तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय डीएसए ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मो समी अहमद और सचिव गौतम चौधरी ने कहा कि यह T25का टूर्नामेंट है।
इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी, जो राउंड रॉबिन खेलेगा। इसमें टॉप 3 टीम क्वालीफायर खेलेगा। प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी लोकल होंगे और 5 बिहार के अन्य जिलों के होंगे।

प्रत्येक मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा और इस लीग को जीतने वाली विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2 लाख और उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 1 लाख की ईनाम राशि रखा गया है।

इसके अलावा मैन ऑफ़ द सीरीज में 50 हजार और क्रिकेट किट दिया जाएगा।और प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के रूप में इक्कीस सौ रुपए दिए जाएगा।

इसके अलावा भी कई प्रकार के ईनाम हैं। उन्होंने यह भी कहा की यह आयोजन पूर्णिया के खिलाड़ियों को एक नया आयाम देगा।इस चैलेंजर्स लीग के में स्पॉन्सर महाकाली मोटर्स और विद्या विहार है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोपी कुमार सिन्हा और मनीष कुमार सिन्हा ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.