Saturday, June 13, 2026
Home Slider एआईसीएफ विवाद को लेकर सभी की निगाहें केंद्र सरकार पर टिकीं, अंतिम तिथि करीब

एआईसीएफ विवाद को लेकर सभी की निगाहें केंद्र सरकार पर टिकीं, अंतिम तिथि करीब

by Khel Dhaba
0 comment
Sanjeevani Online Open Chess Tournament

चेन्नई| अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) में चल रहे दो गुटों के विवाद को सुलझाने को लेकर केंद्र सरकारा द्वारा दी गई अंतिम तारीख 30 सितंबर करीब है और ऐसे में सभी की निगाहें केंद्र पर ही टिकी हुई हैं।

भारतीय शतरंज टीम ने हाल ही में ऑनलाइन ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन टीम के चयन के दौरान भी मतभेद साफ देखे गए थे क्योंकि हर पक्ष अपनी चलाना चाहता था।

सचिव वी. सारावान ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, एआईसीएफ का तबगा इस समय जो लड़ाई लड़ रहा है, उस मामले में कोर्ट केस की क्या संभावनाएं हो सकती हैं हमें इस बार में कुछ पता नहीं है, इसलिए हम यह नहीं कह सकते कि सरकार की 30 सितंबर की डेडलाइन पूरी हो पाएगी या नहीं।

एआईसीएफ इस समय दो पक्षों में बंटा हुआ है जिसमें एक पक्ष है पी.आर. वेंकटरामा राजा और दूसरा है सचिव भरत चौहान का।

दोनों पक्षों के लीडरों ने अपने समर्थकों के साथ दूसरे समूह के लोगों को पदों से हटा दिया। लेकिन सरकार ने राजा और चौहान को क्रमश: अध्यक्ष और सचिव माना।

20 मई को केंद्र सरकार ने एआईसीएफ को पत्र लिखाकर कहा था, एआईसीएफ को प्रबंधन संबंधी सभी मुद्दे 30 सितंबर 2020 तक सुलक्षा लेने चाहिए।

राजा के पक्ष के विजय देशपांडे ने आईएएनएस से कहा, “यह मामला कोर्ट में है। हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। एक सीनियर ग्रैंडमास्टर ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, सरकार को इन विवादित पक्षों को बुलाना चाहिए और रास्ता निकलाना चाहिए।

वहीं एक और सीनियर इंटरनेशननल मास्टर ने कहा, हम खिलाड़ियों को नहीं लगता कि एआईसीएफ के लोग सरकार के निर्देश को तवज्जो देंगे। कोर्ट यहा निर्णायक होगी। इसके बाद सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए की राष्ट्रीय खेल कोड का पालन हो।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.