विनय कुमार झा
मधुबनी। अखिलेश शरण सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट आज का अहम मुकाबला दानापुर बनाम समस्तीपुर के बीच हुआ । मौसम खराब होने के चलते, मैच देरी से शुरू हुआ साथ ही साथ ओवर में भी कटौती कर 20-20 ओवर कर दिया गया । समस्तीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
समस्तीपुर ने 18.4 ओवर में सभी विकेट को खोकर 132 रन ही बनाये। आर्यन ने 33 रन एवं अजय ने 27 रनों का योगदान दिया। जावेद ने अपने प्रथम स्पेल के 3 ओवर में 3 विकेट लेकर समस्तीपुर के ऊपरी सतह को ध्वस्त कर दिया। जावेद ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिये।
जीतने के लिए मिले लक्ष्य 133 रनों को दानापुर के ओपनर जोड़ी ने 75 रनों का पार्टरशिप देकर जीत के लिए मजबूत नींव दे डाली। सशांत ने 44 रन बनाए। वहीं ओपनिंग से लास्ट तक नॉट आउट की पारी संतोष खेलते हुए पच्चासा (50*) जड़ा। इस प्रकार दानापुर ने 17.3 ओवर में ही 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ दि मैच जावेद को दिया गया। कल का मैच दरभंगा बनाम दानापुर के बीच होगा। मैच के अंपायर विनय कुमार झा एवं राजेश कुमार सिंह थे।
इसे भी पढ़ें-
कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ बिहार जीत से 7 विकेट दूर
सीके नायडू क्रिकेट : बिहार बनाम मणिपुर मैच में विकेटों का पतझड़
नालंदा जिला क्रिकेट लीग में भगत सिंह क्रिकेट क्लब विजयी
KHO-KHO : भागलपुर के गोविंद का इंडियन टीम के ट्रेनिंग कैंप में सेलेक्शन
भागलपुर क्रिकेट : अंडर-16 क्रिकेट में रेड इलेवन फाइनल में
भागलपुर क्रिकेट : अंडर-16 क्रिकेट में रेड इलेवन फाइनल में
सारण जिला क्रिकेट लीग में हिमांशु शर्मा का दोहरा शतक
इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट में मगध विवि के निक्कू सिंह का पंजा
कैमूर जूनियर क्रिकेट लीग में अजीत राज की शानदार बैटिंग
अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android