Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट अखिलेश मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट 1 अक्टूबर से सीएबी ग्राउंड पर

अखिलेश मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट 1 अक्टूबर से सीएबी ग्राउंड पर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) की मेजबानी में आगामी 1 अक्टूबर से मोइनुल हक स्टेडियम स्थित सीएबी ग्राउंड पर अखिलेश मेमोरियल अंडर-12 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी सीएबी के निदेशक अमिकर दयाल ने दिया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों को इंट्री दी जायेगी। टीमों को चार ग्रुपों में बांटा जायेगा। मुकाबले लीग सह नॉक आउट आउट आधार पर खेले जायेंगे। प्रत्येक टीम को लीग में 2-2 मैच मिलेंगे। हर पूल की टॉप टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कोच मुकेश कुमार को आयोजन सचिव बनाया गया है। इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.