Friday, June 12, 2026
Home बिहार पटना जिला Hockey प्रतियोगिता का शानदार आगाज

पटना जिला Hockey प्रतियोगिता का शानदार आगाज

अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं

by Khel Dhaba
0 comment

हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में पटना जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च मधायमिक विधालय शास्त्री नगर परिसर स्थित हॉकी मैदान पर किया गया जिसमें पटना जिले से अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग की बालक-बालिकाओं की टीम ने हिस्सा लिया।

 

प्रतियोगिता के दौरान हॉकी एसोसिएशन पटना जिला अध्यक्ष अनुभा सिंह,संजय तिवारी, अमित कुमार, सूरज कुमार एवं प्रभाकर निगम उपस्थित थे। विजेता एवम् उपविजेता टीमो के खिलाडियों का पुरस्कार वितरण हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राणा प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर गौतम कुमार सिन्हा ने खिलाडियों शुभ कामनाएं दी।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है

बालिका वर्ग (14 वर्ष) : आर. के. राय हॉकी अकादमी ने पटना हॉकी अकादमी को शुन्य के मुकाबले 4-0 से हराया।
बालिका वर्ग (16 वर्ष) : दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ने आर. के. राय हॉकी अकादमी कड़े मुकाबले में 1-0 से पराजित किया।
बालक वर्ग (14 वर्ष) : वीर कुंवर सिंह हॉकी क्लब ने पटना हॉकी क्लब1-0 से पराजित किया।
बालक वर्ग (16 वर्ष) : बिहार हॉकी अकादमी पटना ने एकतरफा मुकाबले मे आर. के. राय हॉकी अकादमी को शून्य के मुकाबले 4 गोलों से पराजित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.