Saturday, June 13, 2026
Home Slider स्मृति मंधाना से एक प्रशंसक ने पूछा लव या अरेंज कैसे करेंगी शादी, जानिए मंधाना ने क्या कहा

स्मृति मंधाना से एक प्रशंसक ने पूछा लव या अरेंज कैसे करेंगी शादी, जानिए मंधाना ने क्या कहा

by Khel Dhaba
0 comment

कोरोना वैश्विक महामारी से भारत नहीं पूरे विश्व में हड़कप मचा हुआ है। इसके वायरस से बचने के लिए भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन हैं और सभी अपने-अपने घरों के अंदर बैठे हैं। सारे आयोजन बंद कर दिये गए हैं। ऐसे में हर खेल के दिग्गज सोशल मीडिया पर समय बिता रहे हैं और अपने फैंस रूबरू हो रहे हैं। भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से रूबरू हुईं। इस दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे जिसके मंधाना ने इंटरेस्टिंग जवाब दिए।

एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्हें लव और अरैंज मैरिज में से किस तरह की शादी पसंद है। इस पर स्मृति मंधाना ने काफी मजेदार रिप्लाई किया। मंधाना ने लिखा कि वो लव-रैंज्ड शादी करना पसंद करेंगी।

एक अन्य फैन्स ने उन्हे पूछा कि क्या आपको अलार्म घड़ी पसंद है। इसका जवाब मंधाना ने देते हुए कहा कि मैं इसको पसंद करने की काफी कोशिश कर रही हूं लेकिन जो चीज मुझे मेरी नींद से डिस्टर्ब करे, उससे मुझे नफरत हो जाती है।



एक फैन्स ने उनसे फिल्मों में आने पर सवाल किया। यूजर ने पूछा कि क्या हम आपसे उम्मीद कर सकते हैं कि आप फिल्मों में आएंगीं क्योंकि आप काफी खूबसूरत हो और हिरोइन की तरह एक्टिंग कर सकती हो। इस सवाल के जवाब में मंधाना ने लाफिंग इमोजी के साथ जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता है कि कोई मुझे देखने के लिए थिएटर में आएगा। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि ऐसा नहीं होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.