Monday, February 16, 2026
Home Slider वीमेंस प्रीमियर लीग : कैपिटल्स ने मुंबई को नौ विकेट से रौंदा

वीमेंस प्रीमियर लीग : कैपिटल्स ने मुंबई को नौ विकेट से रौंदा

by Khel Dhaba
0 comment
MIvDC

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सोमवार को मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट से रौंदकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाये। कैपटिल्स ने मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा और एलिसे कैपसी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 110 रन का लक्ष्य नौ ओवर में ही हासिल कर लिया।

सलामी बल्लेबाज शेफाली ने पहले ओवर में मुंबई की गेंदबाजी को बेअसर करते हुए 15 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के के साथ 33 रन बनाये, जबकि उनकी जोड़ीदार लैनिंग ने 22 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की सहायता से नाबाद 32 रन की पारी खेली। कैपसी ने अंत में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद पर एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 38 रन बनाये।
कैपिटल्स अब सात मैच में पांच जीत और दो हार के साथ डब्ल्यूपीएल तालिका में शीर्ष स्थान पर है, जबकि मुंबई एक पायदान फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गयी है। दोनों टीमें प्लेऑफ के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-alpha-1-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights