Sunday, June 8, 2025
Home झारखंडएथलेटिक्स झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय एथलीट सपना India Team में

झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय एथलीट सपना India Team में

by Khel Dhaba
0 comment
India Team

रांची। भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली द्वारा 10 से 12 फरवरी 2023 को अस्थाना, अफगानिस्तान में होने वाली 10वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए 13 महिला एवं 13 पुरूष समेत कुल 26 सदस्यीय टीम की घोषणा 30 सितंबर से 05 अक्तूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न 36वी राष्ट्रीय खेल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिसमें झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सपना कुमारी को 10वीं इंडोर स्टेडियम चैंपियनशिप 60 मीटर हर्डल्स दौड़ के लिए शामिल किया गया है।

ज्ञातव्य हो सपना कुमारी ने 37वीं राष्ट्रीय खेल में झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता था। इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी एस.के. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर ,कोच सह साई सैग प्रभारी सपना के कोच बिनोद सिंह,कोच आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शैलेश शर्मा,,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा,संजय त्रिपाठी,सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, , राकेश सिंह, रणवीर सिंह,अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार,शशांक भूषण सिंह, अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights