Sunday, April 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kishanganj Cricket League में किशनगंज स्ट्राइकर की टीम जीती

Kishanganj Cricket League में किशनगंज स्ट्राइकर की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment
Kishanganj Cricket League

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किशनगंज जिला क्रिकेट लीग सत्र 2021-22 ए डिविजन का गुरुवार को अंतिम लीग मैच किशनगंज स्ट्राइकर बनाम रूईधासा टाउन क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें किशनगंज स्ट्राइकर ने जीत हासिल की

रूईधासा टाउन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 94 रन बनाए। राजेश ठाकुर उर्फ छोटू ने सर्वाधिक 40 गेंदों का सामना कर 42 रन बनाए एवं नीतीश ने 18 गेंदों का सामना कर 16 रन बनाए।

वहीं किशनगंज स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 4 विकेट सद्दाम ने 3 विकेट हासिल किए 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज स्ट्राइकर ने 16.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें वासिफ रिजा ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन एवंदिनांक 23/12/2022 से बी डीविजन का क्वार्टर फाइनल शुरू होगा कल का मुकाबला बालू बस्ती क्रिकेट क्लब बनाम किंग्स इलेवन पवाखाली के बीच होगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights