Friday, March 13, 2026
Home FIFA WORLD CUP 2022 fifa world cup 2022 : पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने जापान को हराया

fifa world cup 2022 : पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने जापान को हराया

by Khel Dhaba
0 comment
fifa world cup 2022

क्रोएशिया ने जापान को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से हरा फीफा विश्व कप 2022 (fifa world cup 2022) के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है। दिया है। निर्धारित समय तक क्रोएशिया बनाम जापान मुकाबला 1-1 बराबरी पर रहा। अतिरिक्त समय में कोई गोल नहीं हुआ और मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंच गया है। यह इस वर्ल्ड कप का पहला मैच है जो पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा है।

पेनाल्टी पर नजर डालें

पहला शॉट जापान की ओर से : जापान की ओर से पहला शॉट मिनिमिनो लेने आए। उनके शॉट को क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने रोक लिया।

दूसरा शॉट क्रोएशिया का : क्रोएशिया की ओर से व्लादिच शॉट लेने आए और उन्होंने जापानी गोलकीपर को छका कर उन्होंने गोल दागा।

जापान का दूसरा शॉट भी रुका : जापान की ओर से दूसरा शॉट मितोमा लेने आए और वह भी चूक गए।

क्रोएशिया 2-0 से आगे : क्रोएशिया के ब्रोजोविच ने गोल कर शूटआउट में अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

असानो का गोल : जापान के लिए असानो ने गोल दाग अपनी टीम को वापस लाया है मैच में। स्कोर 2-1 से क्रोएशिया के पक्ष में है।

क्रोएशिया का शॉट रुका : जापान के गोलकीपर ने गोंडा ने क्रोएशिया का तीसरा शॉट रोक लिया।

जापान का शॉट रोका : जापान के कप्तान योशिदा का शॉट क्रोएशियाई गोली ने रोक लिया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights