Monday, June 15, 2026
Home Slider तीसरा टी20 टाई, भारत ने शृंखला 1-0 से जीती

तीसरा टी20 टाई, भारत ने शृंखला 1-0 से जीती

by Khel Dhaba
0 comment

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को वर्षाबाधित तीसरा टी20 मैच टाई होने के बाद भारत ने तीन मैचों की शृंखला 1-0 से जीत ली।

भारत ने मोहम्मद सिराज (17 रन देकर 4 विकेट) और अर्शदीप सिंह (37 रन देकर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को पहली पारी में 160 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ( नाबाद 30 रन) के महत्वपूर्ण योगदान की मदद से टीम ने नौ ओवर में 75 रन बना लिये। बारिश के कारण इसके आगे खेल नहीं हो सका और डकवर्थ लुइस पद्धति के आधार पर मैच को टाई करार दिया गया।

वेलिंगटन में सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत ने माउंट मौंगानुई में दूसरा टी20 65 रन से जीता था। सूर्यकुमार यादव को माउंट मौंगानुई में उनके विस्फोटक शतक के लिये प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया जबकि सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.