Friday, June 12, 2026
Home बिहारबास्केटबॉल बिहार स्टेट सबजूनियर बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप 6 सितंबर से मसौढ़ी में

बिहार स्टेट सबजूनियर बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप 6 सितंबर से मसौढ़ी में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले बिहार राज्य बालक-बालिका सब जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर तक, संत मैरी स्कूल, मसौढ़ी पटना में होने जा रही है। इसकी जानकारी बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सुशील कुमार ने दी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन भव्य तरीके से स्कूल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। प्रतिभागी टीमों के रहने, खाने व खेलने की उच्च स्तरीय व्यवस्था मेजबान स्कूल की ओर से की जा रही है।

इस प्रतियोगिता में राज्य भर के करीब 24 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर बिहार की टीम का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर टूर्नामेंट के लिए किया जाएगा।

पटना जिला सबजूनियर बास्केटबॉल टीम का चयन 25 सितंबर को

बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में होने वाली बिहार राज्य बालक-बालिका सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए पटना जिला टीम का चयन 25 सितंबर, रविवार को पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में अपराह्न 12 बजे से किया जाएगा। इसकी जानकारी बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सुशील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित टीम 6 से 9 अक्टूबर तक, संत मैरी स्कूल, मसौढ़ी पटना में होने जा रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.