Friday, June 12, 2026
Home बिहारफुटबॉल राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में अंक बंटा

राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में अंक बंटा

by Khel Dhaba
0 comment
Santosh Trophy

पटना। स्थानीय गांधी मैदान में पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में अंक बंटा। रैनबो एफसी और शुक्ला एकेडमी के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
खेल के 31वें मिनट में रैनबो एफसी के अजीत कुमार ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह बढ़त पहले हाफ तक कायम रहा।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। खेल के 73वें मिनट में विक्की कुमार ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया जो अंत तक कायम रहा।
आज के मैच में राजीव रंजन को पीला कार्ड दिखाया गया। मैच के मुख्य रेफरी मिथिलेश कुमार थे जबकि गौरव राज, सुनील कुमार और विनोद कुमार सहायक रेफरी थे।
पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी सत्येंद्र कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार राजीव रंजन को दिया।
कल का मैच
जीएसी बनाम इंपीरियल सॉकर एफसी

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.