27 C
Patna
Thursday, November 30, 2023

फेडरेशन कप कुश्ती में हिस्सा लेने के लिए बिहार टीम रवाना

पटना। दिल्ली में आगामी 21 से 22 सितंबर तक आयोजित होने जा रही सब जूनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना हो गई।

इस प्रतियोगिता में बिहार कुश्ती टीम फ्रीस्टाइल वर्ग में भाग ले रही है जो निम्न प्रकार से हैं-48 केजी में पुटूश रमन, 51 केजी में इंद्रजीत कुमार, 55 केजी में प्रकाश पांडे, 60 केजी में सुमन कुमार यादव, 65 केजी में कुणाल कुमार, 71 केजी में रुद्ररेस कुमार सिंह, 80 केजी में रूपेश कुमार सिंह, 92केजी में दिव्यांशु कुमार, 110 केजी में सारिक इस्लाम हैं।
कोच के रूप में विजय कुमार एवं भोरीक सिंह यादव गए हैं। टीम रवानगी से पूर्व सभी खिलाड़ियों को बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह एवं संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी।

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights