32 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

38वीं रांची जिला योग चैंपियनशिप शुरू, 400 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

रांची। दो दिवसीय रांची जिला योग चैंपियनशिप शनिवार से टेंडर हार्ट स्कूल रांची के सभागार में शुरू हुआ। प्रतियोगिता में रांची जिला के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व संस्था के लगभग 400 से ऊपर प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में टेंडर हार्ट स्कूल के द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन टेंडर हार्ट स्कूल की निदेशक सुधीर तिवारी एवं स्कूल की प्राचार्या उषा किरण झा ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के जीवन में उतने ही महत्व है जितना शिक्षा का महत्व है योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक ही नहीं बल्कि पूरे जीवन में एक नया उर्जा पैदा करती है।‌

कोविड-19 दौरान सभी ने देखा होगा योग को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया। हर कोविड-19 मरीजों को योग करने की सलाह दी गई और इससे लोगों में एक नई ऊर्जा आई।खेल के क्षेत्र में भी योग का एक अपना स्थान बन गया है।

मंच का संचालन स्कूल के योग शिक्षक डॉ कृष्ण कुमार राय एवं योग शिक्षिका कुमारी श्रृजन के नेतृत्व में क्या गया। स्कूल के छात्रों द्वारा उद्घाटन के मौके पर योग का प्रदर्शन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

रांची जिला योग संघ के अध्यक्ष पंकज प्रसाद ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला योग टीम का गठन किया जाएगा। रांची टीम आगामी अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेगी। वहीं संघ की सचिव रजनी बक्शी ने कहा कि प्रतियोगिता के बाद प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी जिससे रांची जिला योग टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन कर सकें।

उद्घाटन के मौके पर रांची जिला योग संघ के संस्थापक डॉ महेंद्र कुमार राज, कौशिक दत्ता, कविता झा, संघ के अध्यक्ष पंकज प्रसाद, महासचिव रजनी बक्शी, योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया महासचिव संजय झा , कृष्ण कुमार राय, अमरेंद्र विकल, सुशीत बनर्जी, आदित्य कुमार सिंह , रीमा वर्मा, प्रदीप तिर्की, गोवर्धन कुमार, रमेश कुमार, सीमा रॉय, कुमारी सृजन, मिथिलेश कुमार, चंदेश प्रमाणिक सहित टेंडर स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी एवं रांची जिला योग संघ के योग प्रशिक्षक व सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights