Sunday, May 31, 2026
Home Slider ऐश्वर्य तोमर ने चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

ऐश्वर्य तोमर ने चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 50 मीटर थ्री पॉजिशंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

तोमर ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर पोडियम में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। वह क्वालीफिकेशन दौर में भी 593 अंक के स्कोर से शीर्ष पर रहे थे। वहीं हंगरी के अनुभवी इस्तवान ने कांस्य पदक जीता।

रैंकिंग राउंड में तोमर ने पहली दो नीलिंग एवं प्रोन पॉजिशंस स्पर्धा में परफेक्ट स्कोर बनाया लेकिन अंतिम स्टैंडिग पॉजिशंस में अपने सभी सात अंक गंवा बैठे। एक अन्य भारतीय चैन सिंह सातवें स्थान पर रहे।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने तोमर की जीत के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि भारत के लिये स्वर्ण। टोक्यो ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चांगवन में आईएसएसएफ निशानेबाजी 2022 विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.