स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा आज राँची स्थिति ताना भगत स्टेडियम ,होटवार ,राँची,झारखंड में 3 दिवसीय झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2022 प्रारम्भ हुआ।इस चैम्पियन में झारखंड राज्य से लगभग 300 कराटेकार में भाग ले रहे है। आज अंडर 21 एवं सीनियर के लिये काता एवं कुमिते की प्रतियोगिता कराये जा रहे है।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में एशियन जज हेजाज़ असदक, एवं राष्ट्रीय जज शशि पांडेय,गणेश कालिंदी, सुमित कुमार,संजय सोनकर,मनोज शर्मा इनके अलावे 24 अन्य राष्ट्रीय जज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। प्रतियोगिता का उद्धघाटन शिहान मानस सिन्हा एवं सेंशि के.के.सिंह द्वारा किया गया।

इस मौके पर कराटे को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सेंशि शशी पांडे,सेंशि रंजीत केशरी क अनुपस्थिति में उनकेे प्रतिनिधि मनोज शर्मा एवं सेंशि हेजाज़ असदक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है-
सीनियर पुरुष काता:
1st-शीतल टोपनो
2nd-रवि सोरेन
3rd-चंद्रा प्रकास उपाध्याय
सीनियर महिला कातास
1st-निराली गुरिया
2nd-स्मिता जोजो
3rd-प्रिया कुमारी
कुमिते(फाइट)में
Under 21-महिला
1st-मानसी
2nd-प्रिया कुमारी
3rd-काजल कुमारी
Under-21 पुरुष
1st -प्रिंस कुमार
2nd- गौतम कुमार बेसरा
3rd- मुन्ना टुडू
इसके अलावे विभिन्न वर्गो में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले इस प्रकार है।-
सोनल पांडेय, अंशु तिर्की, प्रवीण कुमार,गुनगुन हेमका ,बलविंदर सिंह, रंजीता कुमारी,संदीप कुमार पासवान, बिक्रमजीत सिंह,रवि सोरेन, स्नेहा सलोनी बलमुचू।