Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य पटना में सरकार के खिलाफ राज्य भर से उतरे खिलाड़ी, रोष जताते हुए कहा- खेल से खिलवाड़ बंद करो

पटना में सरकार के खिलाफ राज्य भर से उतरे खिलाड़ी, रोष जताते हुए कहा- खेल से खिलवाड़ बंद करो

by Khel Dhaba
0 comment

राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर राज्य खिलाड़ियों ने जमकर बवाल काटा। रविवार को खिलाड़ी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे और अपना गुस्सा जाहिर किया। बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के बैनर तले खिलाड़ियों ने राज्य में खेल मैदान की कमी, बचे हुए खेल मैदान की दयनीय स्थिति, रोजगार का न मिलना, खेल में कॅरियर का अंधकारमय दिखाना साथ ही बिहार के खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर राज्य सरकार की लापरवाही को लेकर किया।

खिलाड़ियों में इतना आक्रोश था कि महिला और पुरुष खिलाड़ी दोनों डाकबंगला पर बीच सड़कों पर धरने पर घंटो बैठ रहे। खिलाड़ियों के हाथो में पोस्टर भी था जिसमें लिखा था ‘खेल से खिलवाड़ और खेल पर खाना पूर्ति बंद करो, खिलाड़ियों को रोजगार दो संसाधन दो।’ रोष प्रदर्शन में राज्य भर से सैकड़ों महिला और पुरुष खिलाड़ी पहुंचे थे।

इस प्रदर्शन को समर्थन करने राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भी पहुंचे थे। वो भी खिलाड़ियों के साथ बीच सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नाड़ेबाजी की।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार की खेल नीति फाइलों में धूल फांक रही हैं। सरकार बिहार के खिलाड़ियों पर थोड़ा भी ध्यान नहीं देती है। इससे खिलाड़ियों का भविष्य खराब हो रहा है। राज्य का तो स्थिति खराब है ही पटना में भी एक मैदान की स्थिति अच्छी नहीं है। खिलाड़ियों के उत्तम भविष्य की चिंता करनी चाहिए। अगर सरकार फिर भी नहीं सुधरी तो इसी तरह खिलाड़ी सड़कों पर उतरते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.