Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में राणा क्रिकेट एकेडमी विजयी

कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में राणा क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे कृष्णा मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में राणा क्रिकेट एकेडमी ने पटना फ्रीक्रेस क्रिकेट एकेडमी को 95 रन से पराजित किया। विजेता टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस पटना फ्रीक्रेस क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए राणा क्रिकेट एकेडमी 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाये। निशांत ने 50 रन की पारी खेली। जवाब में पटना फ्रीक्रेस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.3 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर
राणा क्रिकेट एकेडमी : 23 ओवर में 178 रन पर ऑल आउट निशांत 50 रन, मनीष 37 रन, संदीप 27 रन, बिट्टू 13 रन, विशाल 2/17, कृष 2/34.
टना फ्रीक्रेस क्रिकेट एकेडमी : 20.3 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट सत्यम सोलंकी 25 रन, मणि राज 8 रन, कृष 6 रन, विशाल 6 रन, आदित्य 4/17, सबा करीम 3/11,मनीष 2/26

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.