पुतुल फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली सुनैना वर्मा मेमोरियल वीमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता जो अगले महीने के पहले सप्ताह होने की संभावना की तैयारी जोरों पर चल रही है। संभावना है कि आयोजन 3 मई से शुरू हो।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम का गठन ट्रायल के आधार पर किया जायेगा। बिहार की चार बेहतरीन टीम हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता राउंड रॉबिन लीग आधार पर खेली जाएगी और प्रत्येक मैच 20-20 ओवरों का होगा।
प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण और चयन आगामी 23 अप्रैल को अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी, नियर प्रारंभिका स्कूल, अहमदपुर, बलुआ, नेउरा, पटना स्थित ग्राउंड में किया जाएगा।
पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को आधार और फ़ोटो की एक प्रति लानी है। पंजीकरण शुल्क सौ रुपए है। खिलाड़ियों को वहां तक लाने के लिए ट्रायल के दिन सुबह 7:30 बजे आयकर गोलंबर से बस की नि: शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।





- नजर न लग जाए’, इसलिए मैदान नहीं पहुंचे मानव सुथार के पिता

- India vs Afghanistan Test Match: अफगानिस्तान पर भारत की मजबूत पकड़

- जमशेदपुर में आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग

- विश्व साइकिल दिवस पर पटना में आम से लेकर खास ने चलाई साइकिल

- वैभव सूर्यवंशी : एक हीरा, कई सवाल: सितारा उगा है, व्यवस्था कब जागेगी?

- खेल प्राधिकरण ने घोषित की सुब्रतो कप फुटबॉल के आयोजन की तिथि

- FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के महाकुंभ के लिए बिछा हाईटेक हरा कालीन

- राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक
