कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आठवां मुकाबला विनर क्रिकेट क्लब, मोहनियां और साईं भारती क्रिकेट क्लब,मोहनियां के बीच खेला गया जिसमें विनर क्रिकेट क्लब ने साईं भारती क्रिकेट क्लब को 165 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।
बुधवार को विनर क्रिकेट क्लब के कप्तान शिवांश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पर शुरुआत ठीक नहीं रही। 21 रन पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद विनर क्रिकेट क्लब की टीम संभली। शिवांश और नरेंद्र ने शानदार पारी खेल कर और बाद में सफत और राधेकृष्ण के थोड़ से सहयोग से विनर क्रिकेट क्लब ने 30ओवर में 8 विकेट पर 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
शिवांश ने 58 गेंद में 9 चौके व 3 छक्के की मदद से 73 रन और नरेंद्र ने 69 गेंद में 12 चौका व 3 छक्का की मदद से 102 रन बनाये। इन दोनों के बीच 154 रनों की साझेदारी हुई। निचले क्रम में सफत ने 11 गेंद 21 रन व राधेकृष्ण ने 10 गेंदो में 14 रन की उपयोगी पारी खेली। साईं भारती क्लब की ओर से नमन ने 49 रन देकर 4, हिमांशु ने 37 रन पर 3 विकेट और प्रियांशु 1 विकेट चटकाये।
जीत के लिए 242 रनों का विशाल लक्ष्य लेकर उतरी साईं भारती सी सी की टीम विनर की सधी गेंदबाजी के सामने बिखर गई और पूरी टीम 17.5 ओवरों में मात्र 76 रनो पर ढेर हो गई। हिमांशु ने 21, नमन ने 18 और शिव कुमार ने 12 रन बनाये।
नरेंद्र ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 10 रन देकर शुरू के दो विकेट हासिल किये। उसके बाद प्रिंस ने 12 रन खर्च करके 4 विकेट, पुनीत 9 रन देकर 2 और हिमांशु व सफत ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नरेंद्र को शानदार शतक और 2 विकेट के लिए संघ के पूर्व अधिकारी संजय सिंह पटेल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग नेशाद आलम व अनुभव सिंह और स्कोरिंग सौरव और आर्यन पटेल ने किया। कल स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया और कुदरा क्रिकेट क्लब,कुदरा के बीच होगा।





- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में

- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब

- टी20 विश्व कप : बारिश ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पारी फेरा, जिंबाब्वे सुपर-8 में
