पटना। बिहार क्रिकेट जगत के लिए अच्छी खबर है। बिहार से 6 प्लेयरों का सेलेक्शन नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अंडर-19 कैंप के लिए किया गया है। जिन प्लेयरों का कैंप के लिए सेलेक्शन किया गया है उसमें दीपक, साकिब हुसैन, कुमार श्रेय, आदित्य आनंद, राहुल कुमार और सरमन निगरोध शामिल हैं।
पिछले दिनों बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन का काफी अच्छा रहा था और उसी के आधार पर इनका चयन किया गया है।
गौरतलब है कि वर्तमान समय में बिहार के छह खिलाड़ी सकीबुल गनि, बिपिन सौरभ, मलय राज, अभिजीत साकेत, लखन राजा और सचिन कुमार सिंह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के सीनियर कैंप को ज्वाइन कर चुके हैं। यह कैंप 18 अप्रैल से बेंगलुरु में चल रहा है। यह 12 मई तक चलेगा।





- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : सीमांचल जोन में पूर्णिया व अररिया जीते

- जमुई के मलयपुर में सीनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 25 मई से

- टी20 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित

- IPL 2026 PBKS VS GT : पंजाब किंग्स की वापसी पर नजर

- थॉमस कप सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका

- भारत का दबदबा जारी, थॉमस कप सेमीफाइनल में जगह

- बिहार अंडर-7 शतरंज : रुद्र प्रताप एवं आव्या को खिताब

- 7 साल के ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
